153 लीटर शराब जब्त, 75 अभियुक्त गिरफ्तार

विभिन्न थाने की पुलिस बुधवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है.
बेतिया. विभिन्न थाने की पुलिस बुधवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है. पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 42 वारंटी समेत 75 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें से 14 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है. अजमानतीय 31 वारंट का निष्पादन किया गया है. पुलिस इनमें से 64 को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 152 लीटर 240 मिलीलीटर शराब, एक ट्रक व बाइक जब्त किया गया है. अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से दो लाख 62 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




