ePaper

राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता के लिए 15 लड़के एवं 15 लड़कियों का चयन

Updated at : 24 Apr 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता के लिए 15 लड़के एवं 15 लड़कियों का चयन

जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुआ.

विज्ञापन

बेतिया. जवाहर नवोदय विद्यालय वृन्दावन में क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कार्यपालक अभियंता विद्युत मनीष शाक्य ने आज क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह में सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. कार्यपालक अभियंता ने विद्यालय की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि विद्यालय की अपनी गरिमा और विश्वसनीयता है. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कहा कि खिलाडियों को खेल भावना से खेलना है, इससे शारीरिक एवं मानसिक समेत विद्यार्थीयों का सर्वांगीण विकास होता है. प्राचार्य हरि लाल ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया. प्राचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम के संयोजक शारीरिक शिक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पटना संभाग के अंतर्गत तीन राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के 4 संकुलों से कुल 48 खिलाडी जिसमें 24 लड़के और 24 लड़कियों ने भाग लिया. इनमें से कुल 30, 15 लड़के एवं 15 लड़कियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया. शारीरिक शिक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि कुल 168 मैच खेले गये. चयनित 30 खिलाड़ी पटना संभाग का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करेंगे. इस प्रतियोगिता में पटना संकुल ओवर ऑल चैम्पियन रहा तथा दूसरे स्थान पर रांची संकुल रहा. विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि यह विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम के प्रभारी गणित शिक्षक अजय कुमार सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में मंच संचालन सामाजिक विज्ञान शिक्षक आशुतोष कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन