Begusarai News : आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत : डीएम

Updated at : 30 Jan 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत : डीएम

Begusarai News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वर्णजयंती पुस्तकालय में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वर्णजयंती पुस्तकालय में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में डीएम तुषार सिंगल एवं एसपी मनीष ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. मौके पर डीएम ने कहा कि आज के युवाओं को महात्मा गांधी की प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वर्णजयंती पुस्तकालय में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

वहीं दूसरी ओर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर समाहरणालय परिसर में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. इस जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा. इस मौके पर डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह, मेयर पिंकी देवी, उपमेयर अनिता राय, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा किशन कुमार, डॉ शशिभूषण शर्मा, जदयू नेता चित्तरंजन सिंह, शिक्षक अमरेंद्र सिंह, समाजसेवी दिलीप सिन्हा, शगुफ्ता ताजबर समेत जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

बखरी में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मनायी पुण्यतिथि

बखरी (नगर) संवाददाता के अनुसार सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू के अध्यक्षता में नगर स्थित संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शहादत दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव सुमन सिंह सुमन ने बताया कि राष्ट्रपिता गांधी जी सोच बेहतर साफ सफाई से ही भारत के गांवों को आदर्श बनाया जा सकता है. वहीं नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी का शहादत दिवस मनाना गोडसे वादियों के मुंह पर एक तमाचा है. इस मौके पर अरशद अली लक्ष्मी साहू पंकज ठाकुर मो.आजाद शांति झा महिला अध्यक्षा नेहा कुमारी नंदकिशोर चौधरी राम सिंह विजय महतों पीतांबर ठाकुर आदि उपस्थित थे.

कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गयी श्रद्धांजलि

बेगूसराय. कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माला फूल अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. बाद में सभा को संबोधित करते हुए सार्जन ने कहा कि गांधी जी को सम्मान से महात्मा गांधी कहा जाता है. गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित एक अनूठा आंदोलन चलाकर भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभायी. जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा. दुर्भाग्य बस आज ही के दिन 1948 को आरएसएस विचारक नाथूराम गोडसे द्वारा दिल्ली के बिरला हाउस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आज इस गोडसे वादियों की सरकार ने महात्मा गांधी को व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के माध्यम से नीचा दिखाने का हमेशा प्रयास कर रहा है. जिला उपाध्यक्ष हारून रशीद ने कहा कि गांधी जी के हत्यारे की विचारधारा से जुड़े लोगों का बहिष्कार हो चाहे कितने बड़े पद पर बैठे वह क्यों ना हो. आज के दौर में कुछेक धर्म प्रचारक धर्म प्रचार कम राहुल गांधी और कांग्रेसी विचारधारा का दुष्प्रचार अधिक कर रहे हैं और लपेटे में महात्मा गांधी को भी ले रहे हैं, जो देश हितकारी नहीं हो सकता. पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस नेता रामविलास सिंह, लखन पासवान, शिक्षक नेता अरुण सिंह, दिवाकर सिंह, मिथलेश झा, कांग्रेस नेता नारायण सिंह, रामप्रकाश सिंह, सतीश कुमार वीरू, मुरलीधर मुरारी, बद्री सिंह, रामसागर सिंह, मोहम्मद मतीन, राकेश कुमार, उदय सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस, कौशल किशोर, कुमार गौरव राजू ,पूर्व मुखिया विपिन सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया एवं विक्रम कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन