ePaper

भगवानपुर में पोषण अभियान के तहत महिला चौपाल का हुआ आयोजन

Updated at : 20 Sep 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
भगवानपुर में पोषण अभियान के तहत महिला चौपाल का हुआ आयोजन

प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 157 में पोषण माह के तहत महिला चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 157 में पोषण माह के तहत महिला चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो आरती शर्मा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सरकार के पोषण माह, स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और स्वच्छता पखवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करना है. इस कार्यक्रम में रसलपुर और दामोदरपुर पंचायत के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया. इसका लक्ष्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. इस अवसर पर पिरामल फेलो आरती शर्मा ने उपस्थित सभी महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली की शपथ दिलायी. इस शपथ के माध्यम से एक स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर विस्तृत चर्चाएं की गयी. इस दौरान उक्त केंद्र पर आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा रंगोली बना कर सजाया गया, जिससे उत्सव का माहौल बना रहा. मौके पर पिरामल फाउंडेशन से ज्ञानोदय, दीपक मिश्रा, महिला पर्यवेक्षिका उषा देवी, एएनएम बिंदु कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका, रानी राज, मंजू बर्णवाल, चमन आरा, जयमाला कुमारी, मंजू कुमारी, सुषमा कुमारी सहित दोनों पंचायत के सभी सेविकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन