ePaper

राष्ट्रीय ध्वज उतारने में लोहे का पाइप बिजली के तार पर गिरा, करेंट से छात्र की मौत

Updated at : 16 Aug 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज उतारने में लोहे का पाइप बिजली के तार पर गिरा, करेंट से छात्र की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़चक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के लिए लगायी गयी पाइप को खोलने के दौरान हाइवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़चक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के लिए लगायी गयी पाइप को खोलने के दौरान हाइवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं दो घायल हो गये हैं. उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतक छात्र की पहचान अजीत पासवान के 15 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गयी. वहीं घायल छात्रों की पहचान पहाड़चक ही रहने वाले लालबाबू पासवान के 12 वर्षीय पुत्र शिवांशु कुमार एवं तूफानी ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आयुष कुमार की मां नीलम कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़चक में शिक्षिका है. विद्यालय के अन्य शिक्षक दूसरी जगह से आते हैं. विद्यालय में झंडोत्तोलन के बाद सभी शिक्षक अपने अपने घर चले गये. शाम में 5:30 बजे झंडा उतारा जाना था. इसको लेकर नीलम कुमारी ने अपने पुत्र आयुष कुमार को झंडा उतारकर पाइप हटा देने के लिए कहा था. आयुष गांव के ही अपने दोस्त शिवांशु और सौरभ के साथ स्कूल पहुंचा और रस्सी के सहारे झंडा उतार दिया. इसके बाद पाइप खोलकर हटा रहा था, तभी लोहे का वह पाइप ऊपर से गुजर रहे हाइ-वोल्टेज बिजली तार पर गिर गया. उसे बिजली की चपेट में आता देख शिवांशु एवं सौरभ बचाने गये तो वे दोनों भी झुलस गये. स्कूल के बाहर से किसी ने जब चिल्लाहट सुनी तो हल्ला मचाया और गांव के लोग जुटे. इसके बाद तीनों को अस्पताल लाया गया, जिसमें आयुष कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवांशु एवं सौरभ का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में नगर पार्षद गौरव सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम करीब 5:30 बजे स्कूल कैंपस में लगा झंडा का खंभा निकालने के दौरान करंट लगने से एक छात्र आयुष की मौत हो गयी. साथ में गये दो अन्य छात्र घायल हो गये. जिसका इलाज चल रहा है. आयुष को बचाने के चक्कर में शिवम और सौरभ घायल हुए हैं. पूर्व नगर पार्षद उमेश पासवान ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण घटना हुई है. गांव होकर और स्कूल कैंपस होकर हाइ वोल्टेज तार गया है, लेकिन तार बगैर कवर का है, अगर कवर लगा रहता है तो ऐसी घटना नहीं होती. फिलहाल घटना के बाद परिजनों के करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. आजादी का जश्न मातम में बदल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन