बेगूसराय: श्री विश्वबन्धु पुस्तकालय के 70वें वार्षिकोत्सव में चित्रांकन व मेहंदी प्रतियोगिता, 250 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Author Vikash Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बखरी में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के श्री विश्वबन्धु पुस्तकालय ने अपना 70वां वार्षिकोत्सव मनाया. उत्सव के दूसरे दिन चित्रांकन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सफल प्रयास रहा.

विज्ञापन

egusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी मुख्य बाजार स्थित क्षेत्र की प्रतिष्ठित साहित्यिक, बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्था 'श्री विश्वबन्धु पुस्तकालय' के 70वें वार्षिकोत्सव सप्ताह समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को चित्रांकन एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा स्वतंत्र रूप से आए लगभग 250 प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ विधिवत उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुस्तकालय के अध्यक्ष संतोष भारती गुड्डू, बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक पूजा जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, पूर्व प्रधानाध्यापिका रुक्मणि कुमारी, सहसचिव कोमल आर्य तथा पार्षद समीर श्रवण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

चित्रांकन और मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम संयोजक नीरज राय ने बताया कि चित्रांकन प्रतियोगिता में लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने चार अलग-अलग समूहों में भाग लिया:

  • ग्रुप-ए: बंदर
  • ग्रुप-बी: राष्ट्रीय पक्षी मोर
  • ग्रुप-सी: जल-जीवन-हरियाली विषय
  • ग्रुप-डी: कविवर मुंशी प्रेमचंद का चित्र

वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी हथेलियों पर सुंदर और कलात्मक डिजाइन उकेरे. प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सुश्री निक्की कुमारी, रुचि टिबड़ेवाल एवं कंचन देवी ने किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी राजन कुमार, कोषाध्यक्ष कुंदन केशरी, राजीव कुमार साहू, राहुल केशरी, सूरज कुमार, शशि कुमार, संतोष गुप्ता, अमन कुमार, विकास कुमार और मकसूदन कुमार समेत पुस्तकालय के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन