बेगूसराय : बाढ़, भूकंप और वज्रपात में कैसे बचें? बखरी में सैकड़ों दिव्यांगजनों को दिया गया आपदा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बखरी बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए विशेष आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. उन्हें विभिन्न आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए गए. कार्यक्रम में दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं को भी रखा.

विज्ञापन

बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बखरी बुनियाद केंद्र में दिव्यांग सुरक्षा आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे सैकड़ों दिव्यांगजनों ने भाग लिया.

विज्ञापन

आपदा से बचाव के तरीके

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने दिव्यांगजनों को भूकंप, बाढ़, अगलगी और वज्रपात जैसी प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके बताए. प्रशिक्षकों ने कहा कि आपदा की स्थिति में धैर्य बनाए रखना और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने की कोशिश करना सबसे जरूरी है. दिव्यांगजनों को आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान सावधानियों और आपदा के बाद के सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई.

विभिन्न आपदाओं पर सलाह

बाढ़ की स्थिति में ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर जाने, तेज बहाव वाले पानी में प्रवेश न करने और प्रशासनिक चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई. वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ व बिजली के खंभों से दूर रहने तथा भवन में शरण लेने को कहा गया. वहीं अगलगी की घटना में धुएं से बचने, सुरक्षित बाहर निकलने और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने की जानकारी दी गई.

1 बखरी स्थित बुनियाद केंद्र में प्रशिक्षण देते हुए कर्मी  2 कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजन  | Prabhat Khabar Network
बखरी स्थित बुनियाद केंद्र में प्रशिक्षण देते हुए कर्मी

ट्राई साइकिल की समस्या

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों ने अपनी रोजमर्रा की प्रमुख समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा. दिव्यांगजनों ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ट्राई साइकिल अक्सर जल्द खराब हो जाती है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है. उन्होंने ट्राई साइकिल की गुणवत्ता सुधारने तथा खराब होने पर मरम्मत की समुचित व्यवस्था कराने की मांग रखी.

अधिकारियों का भरोसा व उपस्थिति

कार्यक्रम में मो इमरोज, रणवीर कुमार, बिरजू पासवान, बुनियाद केंद्र के रविन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक और सक्षम बनाना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन