बेगूसराय : खेती की लागत घटाने के लिए जैविक खेती अपनाएं, गढ़पुरा में किसान गोष्ठी में दी गयी जानकारी

विज्ञापन

गोष्ठी में शामिल किसान  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़पुरा में आयोजित खरीफ किसान गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने रासायनिक खेती के नुकसान और जैविक खेती के फायदों पर जोर दिया. जानें कैसे अपनाएं जैविक खाद और कीटनाशक.

विज्ञापन

बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में मंगलवार को खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीक के साथ जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

जैविक खेती की आवश्यकता

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार प्रभावित हो रही है. इसके साथ ही खेती की लागत भी बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ने की जरूरत है.

लागत कम करने के उपाय

बीएओ ने कहा कि जैविक खेती से खेती की लागत कम करने के साथ मिट्टी की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने किसानों को जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद तथा जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी.

सरकारी योजनाओं का प्रोत्साहन

बीएओ ने कहा कि प्रखंड में जैविक खेती को बढ़ावा देना गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य है. सरकार की ओर से जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बीज, जैविक खाद और प्रशिक्षण सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास करना चाहिए.

समस्याओं का समाधान व उपस्थिति

इस दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को कृषि पदाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर बीएओ ने समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर आभास झा, आशीष कुमार गौरवनिधि, सुनील चौधरी, मीना देवी सहित कृषि विभाग के कर्मी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन