बेगूसराय: वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद मिश्र की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन
  श्रद्धांजलि देते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि  | Prabhat Khabar Network

श्रद्धांजलि देते विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि  | Prabhat Khabar Network

वरिष्ठ पत्रकार स्व. गुणानंद मिश्र की तीसरी पुण्यतिथि पर बेगूसराय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस अवसर पर वक्ताओं ने उन्हें निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक बताते हुए नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया. समाज और दियारा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को भी याद किया गया.

विज्ञापन

Begusarai News: निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार स्व. गुणानंद मिश्र हमेशा याद किए जाते रहेंगे. नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए वे सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. यह बात वरिष्ठ पत्रकार स्व. गुणानंद मिश्र की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैत्रीक आवास (शाम्हो प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर बरारी पंचायत के चालीस टोला) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कही.

समाज और दियारा क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित स्थानीय जिला पार्षद अमित कुमार ने कहा कि स्व. गुणानंद मिश्र पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े व्यक्ति थे और उन्होंने दियारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा सकारात्मक पहल की. अकबरपुर बरारी पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार बंटू ने उनके योगदान को याद करते हुए बताया कि 1980 के दशक में उन्होंने प्रशासनिक विकास गोष्ठी के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई थी.

विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर स्व. गुणानंद मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में शाम्हो पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. निशांत, भाकपा अंचल मंत्री अशोक प्रसाद सिंह, सरपंच दिलीप कुमार, शिक्षक अजय पाठक, अशोक पाठक, भाकपा नेता सुमन कुमार, धर्मराज सिंह, पंडित शिवेंद्र झा, रामानंद झा (भुट्टू जी), भाजपा नेता नारायण सिंह, कांग्रेस नेता अमोल कुमार, विनोद पाठक, प्रमोद पाठक, दिनेश मिश्र, रविरंजन, ई. आरती, ई. सौरभ, मनीषा, शिवराज, रीतूराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. आगत अतिथियों का स्वागत नवीन कुमार मिश्र एवं विपिन कुमार मिश्र ने किया.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन