बेगूसराय: नयागांव में चोरी की आशंका वाली बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Author Narayan kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
नयागांव में चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

बेगूसराय में पुलिस ने गश्ती के दौरान चोरी की आशंका वाली मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के नयागांव थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के रात्रि गश्ती के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे मीनापुर स्थित माधव डेयरी के पास की गई. गिरफ्तार युवकों की पहचान मीनापुर निवासी केशव कुमार एवं दिनकर कुमार के रूप में हुई है.

बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़ाए

नयागांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि गश्ती दल ने मीनापुर में माधव डेयरी के पास एक लाल-काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को देखा. जब पुलिस ने उन्हें रोककर बाइक के कागजात और आवाजाही के संबंध में पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके.

बाइक के असली मालिक की तलाश जारी

पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है. पुलिस गिरफ्तार युवकों से गहन पूछताछ कर रही है और गाड़ी के वास्तविक मालिक का पता लगाने के साथ-साथ बाइक चोरी के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Narayan Kumar

लेखक के बारे में

By Narayan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन