ePaper

घर में लगी फटकार, तो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान

Updated at : 17 Aug 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी फटकार, तो ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान

बरौनी जंक्शन के पश्चिमी आउटर 07 बी गुमटी के पास शनिवार की देर शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

बरौनी. बरौनी जंक्शन के पश्चिमी आउटर 07 बी गुमटी के पास शनिवार की देर शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना के बाद बरौनी रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जीआरपी बरौनी इंस्पेक्टर मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त में लग गये. घटना बरौनी जीआरपी थानाक्षेत्र अंतर्गत 07 बी अंबे गुमती के पास की बताई जा रही है. वहीं मृतक की पहचान फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत बरौनी नगर परिषद के वार्ड आठ निवासी मिठू साह के पुत्र दुर्गेश साह के रूप में की गई है. घटना की सूचना के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया और सबों रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे गुमटी बंद था और एक ट्रेन गुजरने वाली थी कि अचानक युवक गुजरते हुए ट्रेन के आगे कूद गया. इस घटना में युवक का सिर व धड़ से अलग हो गया और घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जीआरपी पुलिस घटना के छानबीन में जुटी है. वहीं जानकारी मृतक युवक दुर्गेश को दो दिन पहले परिवार वालों ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी. इस घटना से आहत होकर मृतक एक दिन पहले ही घर से फरार हो गया था. परिवार वाले उसके खोजबीन में परेशान थे कि सूचना मिली दुर्गेश ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान गंवा दी. वहीं जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर कानूनी औपचारिकाता उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. इधर, मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन