एबीवीपी डंडारी इकाई का पुनर्गठन, विकास बने नगर अध्यक्ष व दिवेश को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी

डंडारी में एबीवीपी की पुनर्गठित टीम के सदस्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डंडारी इकाई का पुनर्गठन संपन्न हो गया है, जिसमें विकास कुमार को नगर अध्यक्ष और दिवेश को नगर मंत्री बनाया गया है. नई कार्यकारिणी छात्रों की समस्याओं के समाधान और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी.
Begusarai News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) डंडारी इकाई का पुनर्गठन डिग्री कॉलेज डंडारी में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में नवनियुक्त एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को परिषद की रीति-नीति, सिद्धांतों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका से अवगत कराया गया. पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले एबीवीपी डंडारी के पूर्व नगर अध्यक्ष वसंत कुमार ने पूर्व कार्यकारिणी को विधिवत भंग करने की घोषणा की.
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : दयानिधान गिरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और युवाओं में देशभक्ति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाने वाला संगठन है. उन्होंने कहा कि परिषद सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों, शैक्षणिक सुधारों और राष्ट्रहित के मुद्दों पर अग्रिम पंक्ति में रही है. डंडारी इकाई के पुनर्गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और नई टीम छात्रों की समस्याओं के समाधान तथा सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करेगी.
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार विकास कुमार को नगर अध्यक्ष तथा दिवेश को नगर मंत्री बनाया गया. पंकज कुमार और हर्ष कुमार को नगर उपाध्यक्ष, जबकि अनीश कुमार सिंह, शुभम कुमार झा एवं विशाल कुमार को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. रूपेश कुमार को नगर कोषाध्यक्ष तथा नीरज कुमार को कार्यालय मंत्री मनोनित किया गया. निकेश झा को मीडिया संयोजक और आकाशदीप कुमार को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया.
विभिन्न आयामों के संयोजकों का भी मनोनयन
संगठन ने विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए कुंदन कुमार को एसएफडी संयोजक, राकेश कुमार को एसएफएस संयोजक, अमन कुमार को खेलो भारत संयोजक, सुजीत कुमार को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, अमरजीत कुमार को स्वाध्याय मंडल संयोजक तथा प्रवीण कुमार को प्रतियोगी छात्र कार्य प्रमुख बनाया. वहीं रमन कुमार, ऋतिक रौशन, सौरव गुप्ता, ज्योतिष कुमार एवं प्रियांशु कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया.
छात्रों की समस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विकास कुमार एवं नगर मंत्री दिवेश ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि डंडारी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करना और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना नई कार्यकारिणी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










