अनुपस्थित शिक्षक की उपस्थिति बना देखकर डीएम ने एचएम को निलंबित करने का दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन
अनुपस्थित शिक्षक की उपस्थिति बना देखकर डीएम ने एचएम को निलंबित करने का दिया आदेश

प्रखंड मुख्यालय के नाक पर अवस्थित परियोजना एसडीबी बालिका प्लस टू विद्यालय दशरथपुर मंसूरचक में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसडीएम तेघड़ा राकेश कुमार ,बीइओ सुनील कुमार राय अचानक जांच करने पहुंच गये.

विज्ञापन

मंसूरचक. प्रखंड मुख्यालय के नाक पर अवस्थित परियोजना एसडीबी बालिका प्लस टू विद्यालय दशरथपुर मंसूरचक में जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसडीएम तेघड़ा राकेश कुमार ,बीइओ सुनील कुमार राय अचानक जांच करने पहुंच गये. जांच के दौरान वर्ग कक्ष बंद पाया. बच्चे को स्कूल में एचएम अनिल कुमार छुट्टी दे दिये थे. जब शिक्षक उपस्थिति पंजी की जांच किया गया तो शिक्षिका इंदु कुमारी अनुपस्थित थी लेकिन 16 जनवरी तक उनका शिक्षक उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति बना हुआ था. इसे देख जिलाधिकारी ने अनुपस्थित शिक्षिका से संबंधित छुट्टी का आवेदन या मोबाइल फोन से सूचना दिये जाने की मांग एचएम अनिल कुमार से किया तो उन्होंने कुछ भी नहीं बताया. जिससे जिलाधिकारी ने एच एम अनिल कुमार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों को छुट्टी देने का आदेश किसने दिया. बिना सूचना गायब शिक्षिका का उपस्थिति दर्ज कैसे किया है. जिलाधिकारी ने तुरंत ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय को आदेश देते हुए कहा कि एच एम अनिल कुमार को निलंबित करने की कार्रवाई अग्रसारित करके जिला शिक्षा पदाधिकारी को अविलंब भेजिए. तत्काल प्रभाव से विद्यालय की विधि व्यवस्था सुदृढ़ ढ़ंग से चलाने हेतु शिक्षक विजय कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रुप में नियुक्त कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन