ePaper

बछवाड़ा में अगलगी की घटनाओं में फूस के दो घर व कपड़े की दुकान जलकर राख

Updated at : 21 Oct 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
बछवाड़ा में अगलगी की घटनाओं में फूस के दो घर व कपड़े की दुकान जलकर राख

दीपावली की रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग आग लगने की घटना में एक कपडे की दुकान समेत फूस के दो घरों समेत लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. दीपावली की रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र में अलग-अलग आग लगने की घटना में एक कपडे की दुकान समेत फूस के दो घरों समेत लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया. पहली घटना थाना क्षेत्र के भीखमचक पंचायत के वार्ड संख्या पांच में सोमवार शाम पटाखे की चिंगारी से लगी आग में दो फूस के घर समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की तत्परता से पम्पसेट और चापाकल की मदद से आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीपावली के मौके पर बच्चे पटाखे फोर रहे थे. उसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी फूस के घर पर जा गिरी. देखते ही आग की लपटें तेज गयी. आग की लपटे देख आग पास के लोग जमा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद चापाकल और पम्प सेट चलाकर आग पर काबू पाया. तब तक आग दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के कारण घर में रखा कपड़ा, वर्तन,अनाज, समेत जरूरी कागजात और अन्य सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया. पीड़ित भिखमचक पंचायत के वार्ड संख्या 5 करुणातोर निवासी स्व बटोर राय का पुत्र लालबाबू राय व लालबाबू राय के पुत्र दीपक राय ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी को फोन पर देकर सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता देने की मांग की है. वहीं आग लगने की सूचना पर जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित बछवाड़ा बाजार में सोमवार रात अचानक कपड़े की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए मूल्य के कपड़े और नकदी जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल की तत्परता से आग पर काबू पाया गया. दादुपुर पंचायत के भगवानपुर निवासी संचालक संजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि बछवाड़ा बाजार में मां अशर्फी साड़ी एंड रेडीमेड कपड़ा की दुकान करते है. सोमवार रात दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे. करीब एक घंटे के बाद बछवाड़ा बाजार से लोगों से फोन किया कि दुकान में आग लगी हुई है. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे जहां दुकान के अंदर रखा सारा कपड़ा का सामान धू-धू कर जल रहा था. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग फैलती चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. तब तक दुकान में रखा सभी कपड़ा,साड़ी समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. दुकानदार ने बताया कि आग लगने से करीब 40 लाख रुपए मूल्य के विभिन्न प्रकार के कपड़े और लगभग 5 हजार रुपए नकद जलकर नष्ट हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन