तेघड़ा में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरों की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
तेघड़ा में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोरों की गयी जान

तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा गंगा घाट पर परवल तोड़ कर आ रहे दो नाबालिग स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया. देर शाम तक डूबे हुए किशोरों का पता नहीं चल सका.

विज्ञापन

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बजलपुरा गंगा घाट पर परवल तोड़ कर आ रहे दो नाबालिग स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया. देर शाम तक डूबे हुए किशोरों का पता नहीं चल सका. डूबे हुए किशोर की पहचान तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 24 बीन टोली निवासी शत्रुघ्न महतो के 12 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार और वार्ड संख्या 25 निवासी गांगो महतो के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया गांव के ही चार नाबालिग परवल तोड़ने के लिए बजलपुरा गंगा घाट के समीप शनिवार की सुबह गया था. परवल तोड़कर वापस आने के क्रम में गंगा घाट पर स्नान करने लगा. इसी दौरान वह गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया वहीं उसके साथ दो नाबालिग डर के मारे घर चला गया और डूबने बारे में किसी को नहीं बताया. देर शाम होने पर घर के स्वजन अपने-अपने पुत्र को खोजने लगे. खोजने के दौरान शाम पांच बजे पता चला स्नान करने के दौरान बजलपुरा गंगा घाट पर गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया. डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण गंगा घाट पर पहुंचे और इसकी सूचना तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार को दिया गया. सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस बजलपुरा गंगा घाट पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर के द्वारा डूबे हुए किशोर को खोजा गया लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी. तेघड़ा अंचल अधिकारी रवि शंकर ने बताया अंधकार होने के कारण अब खोजना संभव नहीं है रविवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है उसके बाद डूबे हुए युवक की खोजबीन की जाएगी.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन