ePaper

बरौनी व बेगूसराय जंक्शन होकर गुजरेगी दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस

Updated at : 15 Jan 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी व बेगूसराय जंक्शन होकर गुजरेगी दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से होकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 05 नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.

विज्ञापन

बरौनी. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से होकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 05 नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. जिसमें दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी एवं बेगूसराय जंक्शन होकर गुजरेगी. इस संबंध में विभागीय जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़ गोमतीनगर डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी को गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नवगछिया, 16.05 बजे खगड़िया, 16.40 बजे बेगुसराय, 17.10 बजे बरौनी जं, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 15671/15672 कामाख्या रोहतक कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी को गाड़ी सं. 05671 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन प्रारंभ किया जाएगा. यह उद्घाटन स्पेशल कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जं, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी नई ट्रेनों का नियमित परिचालन की सूचना अलग से जारी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन