ePaper

पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Updated at : 06 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सीबीआरकेसी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को प्रो चंद्रभानु देवी व पूर्व सांसद की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बीहट. सीबीआरकेसी फाउंडेशन द्वारा शनिवार को प्रो चंद्रभानु देवी व पूर्व सांसद की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके राजनैतिक,शैक्षणिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि वे शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की प्रखर समर्थक थी.उन्होंने समाज की भलाई के लिए आजीवन कार्य किया.वहीं पूर्व विधायक अमिता भूषण द्वारा चलाए जा रहे फाउंडेशन ने उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया है, जो आज भी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है.इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक जागरूकता,महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में कई नई पहल की भी घोषणा की गई.कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर आलोक आनंद,नीतेश झा, बसंत यादव,हीरा झा,फाउंडेशन के सचिव कन्हैया कुमार,सावर कुमार,मयंक कुमार,विनोद कुमार,मो इम्तियाज,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष शेख मोहम्मद जफर,कांग्रेस विचार विभाग जिलाध्यक्ष राम पदार्थ यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन