जंक्शन पर बरौनी डेयरी की दुग्ध मालवाहक टंकी के तीन पहिये हुए बेपटरी

Published by :MANISH KUMAR
Published at :07 May 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
जंक्शन पर बरौनी डेयरी की दुग्ध मालवाहक टंकी के तीन पहिये हुए बेपटरी

बरौनी जंक्शन पर रेल पदाधिकारी और आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसमें प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है कि बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म 06 पर पूरबी दिशा में बड़ा हादसा होते होते बच पाया.

विज्ञापन

बरौनी. बरौनी जंक्शन पर रेल पदाधिकारी और आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसमें प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है कि बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म 06 पर पूरबी दिशा में बड़ा हादसा होते होते बच पाया. बताते चलें कि बुधवार की देर रात लगभग 07 बजे प्लेटफार्म छह कि सेंटिग रेल लाइन पर बरौनी डेयरी की दुग्ध मालवाहक टंकी के तीन पहिये बेपटरी हो गए और उक्त स्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. रेल प्रशासन को घटना की जानकारी मिली और परिचालन सामान्य की दिशा में कार्य शुरू किया गया. जानकारी की मानें तो इस घटना से मेन रेल लाइन के परिचालन में कोई प्रभाव नहीं पप़ा. आरपीएफ बरौनी इंस्पेक्टर लोकेश साव एवं अन्य रेल पदाधिकारी मौजूद थे. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि विगत दिनों 29 अप्रैल को देर रात पूर्व मध्य रेल सोनपुर डीआरएम अमीत सरन बरौनी जंक्शन पर देर रात पहुंचे थे और अपने औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया था. इस दौरान डीआरएम सोनपुर ने बरौनी जंक्शन के सिंगनल रूम में जाकर स्वयं सुरक्षित परिचालन और ट्रेन सेंटिग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे. लेकिन वर्तमान घटना डीआरएम के निर्देश की धज्जियां उड़ता हुआ देखा जा रहा है और पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय की सुरक्षित रेल परिचालन की पोल खोलती नजर आ रही है. जहां मौजूद कोई भी रेल पदाधिकरी बेपरटरी हुए दुग्ध मालवाहक ट॔की के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. वहीं इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव ने विभागीय जानकारी देते हुए बताया कि बरौनी रेलवे स्टेशन बरौनी लाइन संख्या 15 पर स्टेबल सुधा डेयरी का दूध वाला टैंक संख्या वी वी एनएच वन एनडीडीबी/ आरएम/18/021 ए को वाशिंग लाइन ले जाने के लिए पावर संख्या 12582 अटैच करने के क्रम में समय करीब 18:40 बजे डिरेल हो गया. जिसमे उक्त टैंक का पूरब साइड के दो व्हील डिरेल हो गया. जिसकी सूचना पर रेलवे के संबंधित विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरौनी के निरीक्षक प्रभारी एवं अआशा गढहरा के निरीक्षक तथा अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे. संबंधित विभाग द्वारा तकनीकी मशीनों के माध्यम से रीरेल करने की कार्रवाई की गई. मौके पर डीएमई, एएमई, स्टेशन अधीक्षक, एसएम बरौनी, यार्ड मास्टर एवं सी डब्ल्यू बरौनी एवं अन्य संबंधित रेल कर्मचारी उपस्थित थे. उक्त कार्य लग आठ घंटा बाद ढ़ाई बजे ठीक कर दिया गया. इस दौरान रेल परिचालन सामान्य रहा.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन