ePaper

शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

Updated at : 21 Sep 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आयोजित

बिहार शिक्षा परियोजना बेगूसराय समावेशी शिक्षा संभाग अंतर्गत सामान्य शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मध्य विद्यालय मटिहानी के प्रांगण में किया गया.

विज्ञापन

मटिहानी. बिहार शिक्षा परियोजना बेगूसराय समावेशी शिक्षा संभाग अंतर्गत सामान्य शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मध्य विद्यालय मटिहानी के प्रांगण में किया गया. कार्यक्रम की उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवध बिहारी एवं मटिहानी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत ने की. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में बीआरपी समावेशी शिक्षा कमलेश कुमार एवं शिक्षक प्रहलाद चौधरी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण के माध्यम से सभी उपस्थित शिक्षकों को दिव्यांगथा के बारे में बताया. उन्होंने दिव्यंगता बच्चों को सामान्य विद्यालय में कैसे पढ़ाया जाए, उसके साथ कोई भी भेदभाव नहीं करना चाहिए. दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. प्रशिक्षण में अलग-अलग विद्यालयों के 46 शिक्षक-शिक्षिका भाग लिए. इस मौके पर शिक्षक अजय कुमार झा, राजेश कुमार, रविंद्र चौधरी, कविता कुमारी, राजेश कुमार,सुधा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन