सोशल मीडिया पर चल रहे खबरों पर कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Apr 2020 4:14 AM
बेगूसराय (कोर्ट) : सोशल मीडिया पर चल रही खबर डॉ संजीव कुमार अग्रवाल के जमानत पर आज सुनवाई होगी पर जिले के दर्जन भर अधिवक्ता न्यायालय परिसर पहुंचे. इन खबरों पर जिला वकील संघ के महासचिव संजीव कुमार उर्फ छोटे जी, अध्यक्ष रामनंदन चौधरी एवं जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीत कुमार समेत दर्जन भर […]
बेगूसराय (कोर्ट) : सोशल मीडिया पर चल रही खबर डॉ संजीव कुमार अग्रवाल के जमानत पर आज सुनवाई होगी पर जिले के दर्जन भर अधिवक्ता न्यायालय परिसर पहुंचे. इन खबरों पर जिला वकील संघ के महासचिव संजीव कुमार उर्फ छोटे जी, अध्यक्ष रामनंदन चौधरी एवं जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीत कुमार समेत दर्जन भर अधिवक्ता जिला जज के न्यायालय के नीचे सुबह 8:00 बजे ही पहुंच गये. डॉ अग्रवाल मुकदमे के सूचक प्रकाश अग्रवाल भी अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय परिसर में मौजूद मिले. डॉक्टर संजीव अग्रवाल की ओर से बहस करने आये हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी मौजूद मिले. स्थिति को संभालने पहुंचे महासचिव ने जिला जज से भेंट कर पक्षकार के अधिवक्ताओं को समझाया कि सभी अधिवक्ता 14 अप्रैल तक न्यायिक कार्य से अलग हैं. इसलिए अभी कोई भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे.15 अप्रैल को न्यायालय खुलेगी उस दिन अपना बहस करने के लिए स्वतंत्र हैं. डॉ अग्रवाल की ओर से बेगूसराय के कई नामचीन लोग भी न्यायालय परिसर में उपस्थित थे. दोनों संघों के महासचिव ने पक्षकार एवं उसके अधिवक्ताओं को समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा किया. ज्ञात हो कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण और देश भर में लॉकडाउन को देखते हुए संघों के अधिवक्तागण 14 अप्रैल तक अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखे हुए हैं. और कोई भी अधिवक्ता न्यायालय भी नहीं आ रहे हैं. जिस कारण कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










