ePaper

प्रसूताओं को सुविधा नहीं मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य प्रबंधक को लगायी फटकार

Updated at : 03 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसूताओं को सुविधा नहीं मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य प्रबंधक को लगायी फटकार

शनिवार को जिला अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर बलिया पहुंचे जहां प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्थित सभा कक्ष में बैठक की गई.

विज्ञापन

बलिया. शनिवार को जिला अधिकारी श्रीकांत त्रिपाठी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर बलिया पहुंचे जहां प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्थित सभा कक्ष में बैठक की गई. इस दौरान जिला अधिकारी को एसडीओ सुश्री करनेजा के द्वारा बुके देखकर स्वागत भी किया गया. सर्वप्रथम डीएम के द्वारा अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की शुरुआत की गई. जिसमें स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक एसजेड रहमान को प्रसूति महिलाओं को दिये जाने वाले सुविधा पर फटकार लगाते हुये कहा कि यह डकैती नहीं चलेगी. साथ ही आंगनबाड़ी केद्रों की भी समीक्षा की गयी. जिसमें सीडीपीओ के नहीं रहने से कई चीजों की जानकारी नहीं मिल सकी. कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रखंड की बीएओ अंशु प्रिया ने प्रखंड क्षेत्र में होने वाली खेती के बारे में विस्तार से बताया. बीपीआरओ के द्वारा भी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. समीक्षा के दौरान प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्रप्ति को लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि बलिया में दो पैक्स के द्वारा धान की खरीद की जा रही है. जीविका दीदी को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत मिलने वाले 10 हजार की राशि के संबंध में जीविका के बीपीएम राजीव रंजन ने बताया कि बलिया में कुल 26183 आवेदन आये थे. जिसमें 1000 आवेदन अस्वीकृत हुये हैं. डीएम ने अस्वीकृत आवेदन को जांच कर उसकी कमी दूर करने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने बलिया में मॉडल हाई स्कूल के संबंध में पूछने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अनारदेई सेठानी हाई स्कूल बलिया एवं सदानंदपुर हाई स्कूल के प्रस्ताव भेजे गये हैं. जिसमें सदानंदपुर हाई स्कूल में चहार दिवारी नहीं रहने की बात बताई गयी. जबकि अनारदेई सेठानी हाई स्कूल में भवन की कमी की बात बताई गयी. इस दौरान डीएम के द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर बीडीओ सन्नी कुमार से विस्तृत रूप से जानकारी ली. वहीं दाखिल खारीज के लंबित मामलों एवं परिमार्जन के आवेदनों का शीघ्र निशपादन करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान जिला अधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा अन्य विभागों के भी कार्यकलापों की समीक्षा की गयी.

छह जनप्रतिधियों के साथ संवाद कर सुनीं समस्याएं

डीएम के द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि सरकार द्वारा सात निश्चय 3 की शुरुआत की गयी है. जिसके तहत दोगुना रोजगार दोगुना आय, समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण कर निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कृषि क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर सुविधा बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य के तहत प्रत्येक जिले में मेडिकल, आईआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सात निश्चय तीन में सुलभ स्वास्थ्य समुचित जीवन, सब का सम्मान जीवन आसान आदि को लाया गया है. जिसका लाभ लोगों को मिले इसके लिये जनप्रतिनिधियों को भी आगे बढ़कर सहयोगी के रूप में काम करना होगा. जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में नूरजमापुर के मुखिया कुमारेश यादव ने योजनाओं के क्रियान्वयन में मिट्टी की उपलब्धता पर सवाल उठाया. जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अपने निजी कार्यों के लिये मिट्टी उपयोग करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं है. लेकिन सरकारी योजनाओं में मिट्टी का उपयोग करने पर खनन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है. मुखिया कुमारेश यादव ने स्थानीय बलिया बाजार में खाद विक्रेताओं के द्वारा युरिया की बिक्री दाम बढाकर करने की शिकायत की गयी. जिस पर डीएम के द्वारा एसडीओ के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फटकार लगाते हुये इस पर त्वरित छापेमारी करने का निर्देश दिया. पंचायत में कर्मियों की कमी पर डीएम के द्वारा 15 दिनों के अंदर कमी दूर करने का आश्वासन दिया गया. बलिया के अन उपयोगी सड़क कटहा-मनसेरपुर सडक आधे अधूरे रहने की शिकायत पर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया.

राशन कार्ड, भूमि विवाद व अन्य समस्याओं के आवेदन हुए जमा

जनप्रतिनिधियों की समस्या के दौरान दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को आवेदन दिया. जिसमें राशन कार्ड, भूमि सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. जिसमें जदयू के जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार ने एनएच 31 पर मामू भांजा से लेकर जानीपुर ढाला तक फ्लाईओवर बनाने, अधूरा कटहा सड़क का कार्य पूरा कराने, थाना सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का नया भवन तैयार कराने, हुसैनीचक ढाला एवं नूरजमापुर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने को लेकर आवेदन दिया. पोखरिया निवासी अशोक कुमार निराला ने मध्य विद्यालय पोखरिया की अतिक्रमित भवन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग किया. भगतपुर निवासी कृष्णनंदन सिंह ने नल जल योजना में अनुरक्षक का लंबित मानदेय अनुरक्षक को देने को लेकर आवेदन दिया. बैठक में डीडीसी आकाश चौधरी, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, डीपीआरओ पूजा प्रीतम, सिविल सर्जन, एसडीओ सुश्री तरणीजा, डीएसपी साक्षी कुमारी, डीसीएलआर तारकिशोर साह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन