ePaper

हंगामेदार रही जिला परिषद की बैठक, पार्षदों ने मांगा खर्च का हिसाब

Updated at : 20 Jan 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
हंगामेदार रही जिला परिषद की बैठक, पार्षदों ने मांगा खर्च का हिसाब

डीआरडीए सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की बैठक हंगामेदार रही.

विज्ञापन

बेगूसराय. डीआरडीए सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की बैठक हंगामेदार रही. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने की. बैठक में डीडीसी आकाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. मटिहानी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 35 के पार्षद अंजनी सिंह और शाम्हो क्षेत्र संख्या 33 के पार्षद अमित कुमार ने सदन में यह मामला उठाया कि जिला परिषद के लगभग 7 करोड रुपए की राशि को बिना सदन की बैठक के अनुमति बगैर प्रशासनिक स्वीकृति देकर भवन के मेंटेनेंस के नाम पर क्यों खर्च किया गया, जो यह गलत है. उन्होंने कहा कि जिला परिषद बेगूसराय में जिन भवनों का मरम्मत योजना का कार्य वर्ष 2021-22 में ही कराया गया था. उन्हीं भवनों का फिर से 2024 – 25 में अलग-अलग नाम से नई योजना खोलकर स्वीकृति देकर कराया गया है. बेगूसराय कार्यालय के प्रशासनिक भवन की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार योजनाओं के लिए वर्ष 2021-22 में 7 लाख 32 हजार 449 रुपए की राशि खर्च की गई थी. इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2024-25 में फिर से उसी परिसर के लिए अलग-अलग नाम से तीन नई योजनाएं खोलकर प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति दी गई है. जिप अध्यक्ष के कमरे का नवीनीकरण 14 लाख 38 हजार से, जिप कार्यालय परिसर का नवीनीकरण 11 लाख 41 हजार से, जिप उपाध्यक्ष कार्यालय का नवीनीकरण 12 लाख 43 हजार से कराई गई है. वहीं बछवारा स्थित जो डाक बंगला जिप का भवन है. उसी को फिर से दोहराकर काम किया गया है. इसके अलावा बेगूसराय सर्किट हाउस के पास सामने इंडोर स्टेडियम में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से उसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. जिस भवन का जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कराया गया है. उसका काम घटिया कराया गया है. इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं जिला परिषद क्षेत्र संख्या वहीं जिला परिषद 03 की वीणा देवी,10 की ममता देवी, 18 की सुनीता देवी, 26 की पुष्पा कुमारी, 25 की सरिता कुमारी, 24 के नंदलाल राय,8 की प्रेमलता कुमारी, 15 की शिल्पी कुमारी, 27 की डिंपल कुमारी, 23 के चंदन कुमार, 13 के अमित कुमार देव , 22 के घनश्याम राय के अलावे कई अन्य पार्षद सदस्यों ने सदन से यह मांग किया है कि जिला परिषद की राशि जो मेंटेनेंस में क्या खर्च हुआ है. इसका आय व्यय के खर्च का हिसाब के साथ जो भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है उसकी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर हम लोगों को मिलनी चाहिए. नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे. पार्षदों ने यह भी कहा कि जिनके क्षेत्र में ज्यादा काम हो गया है. अब उस क्षेत्र का काम नहीं होना चाहिए. सभी पार्षद के क्षेत्र में बराबर बराबर काम होनी चाहिए. जिप की बैठक में जिप के उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, झुन्ना सिंह, नीतीश कुमार समेत कई अधिकारी व पार्षद भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन