जिले में शीतलहर का कहर जारी, पांच तक आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई बंद रखने का आदेश

जिले में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है.
बेगूसराय. जिले में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. लगातार बढ़ रही ठंड के कारण कम तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सह डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधि 05 जनवरी 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया है. वहीं कक्षा 8 वीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन विशेष सावधानी के साथ सुबह 10:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक करने का निर्देश दिया है. विद्यालय प्रबंधनों को उल्लेखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करने का निदेश जिला दंडाधिकारी बेगूसराय द्वारा दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे के बीच केवल बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्री-बोर्ड तथा बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश के प्रतिबंधों से मुक्त रहेगी. पछुआ हवा के साथ लगातार शीतलहर जारी रहने से आम लोगों के साथ, पशुओं की परेशानी भी बढ़ती जा रही हैं. मंसूरचक मुख्य बाजार,समसा चौक, फाटक चौक पर पूरी सनापटा छाया रहा.सब्जी दुकान, किराना दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे. प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारी, कर्मचारी अपने कर्तव्य पर समय से तटस्थ थे.लेकिन लोगों का आना जाना अन्य दिनों की तरह बहुत ही कम देखने को मिला. शीतलहर के कारण पदाधिकारी, कर्मचारी भी कार्यालय में दुबके हुये थे.अत्यधिक जरुरतमंद लोग ही सड़क मार्ग पर देखें गये. दूसरी तरफ पशुपालक पशुओं की चारा को लेकर परेशानी का सबब झेल रहे हैं.युवा सशक्तिकरण संघ के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी अमीत कुमार गुप्ता, महिला नेत्री रश्मि कुमारी, मुमताज वानो, मुखिया इजहार अंसारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमीन उद्दीन सहित अन्य ने लगातार शीतलहर से बेहाल लोगों को कंपकपाते देख जिला प्रशासन से सभी गांव, चौक, चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करवाने की मांग किया हैं.ताकि राह चलते लोग भी अलाव का सेवन कर काफी हद तक राहत महसूस कर सकें.
जरूरतमंदों के बीच कड़ाके की ठंड में बांटे गये कंबल
छौड़ाही. प्रखंड क्षेत्र के एकम्बा पंचायत अंतर्गत कचहरी परिसर में कड़ाके की ठंढ़ के बीच समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह की ओर से गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.कड़ाके की ठंड के बीच ठिठुरते गरीब जिंदगियों के बीच कंबल के वितरण से समाजसेवी को गरीबों लोगों ने आशीर्वाद दिया,और सभी के चेहरे खिल उठे.समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कड़ाके की सर्दी में बड़े लोग तो बचने का उपाय ढूंढ लेते हैं,लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र में गरीब लोग जैसे तैसे जीवन यापन करते हैं.हमलोग प्रतिवर्ष गर्म कपड़े का वितरण करने की कोशिश करेंगें.इस बार भी सेवा के लिये कंबल का वितरण किया जा रहा है.खासकर विकलांगों और असहाय को विशेष रुप से कंबल से आच्छादित किया गया.ग्रामीण क्षेत्र के विकलांग और गरीबों को समाजसेवी की ओर से मिले कंबल के बाद ठंड से राहत महसूस जरूर की है.वही समाजसेवी को इस नेक कार्य के लिये आशीर्वाद भी दिया.लगभग 80 लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया.इस मौके पर पूर्व प्रमुख जनार्दन पासवान,सरपंच सुनीता देवी,व्यवसायी उपेन्द्र गुप्ता,जदयू नेता तेतर सहनी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




