ePaper

खोदावंदपुर में 19 से शुरू होगा भीम समग्र सेवा अभियान

Updated at : 13 Apr 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
खोदावंदपुर में 19 से शुरू होगा भीम समग्र सेवा अभियान

दलित समुदाय के उत्थान के लिए सरकार की नई योजना भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर अधिकारियों की टीम द्वारा दलित मुहल्लों में बैठक का दौर शुरू किया गया है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. दलित समुदाय के उत्थान के लिए सरकार की नई योजना भीम समग्र सेवा अभियान को लेकर अधिकारियों की टीम द्वारा दलित मुहल्लों में बैठक का दौर शुरू किया गया है. इस योजना को लेकर डीआरडीए के निदेशक विवेक कुमार, बीडीओ नवनीत नमन एवं सीओ प्रीति कुमारी की टीम ने खोदावंदपुर पंचायत के दलित वर्ग बाहुल्य वार्ड दो एवं तीन में बैठक किया और लोगों को सरकार की इस नई योजना की जानकारी दी. इस मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायत कर्मियों के द्वारा लोगों की समस्याओं की सूची भी बनायी गयी. इस संदर्भ में बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर सरकार 14 अप्रैल से भीम समग्र सेवा अभियान शुरू कर रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सभी परिवारों तक सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं को पहुंचाना है.

बैठक में लिया गया फैसला

उन्होंने बताया कि हर टोला, हर परिवार, हर सेवा कार्यक्रम के तहत इस अभियान में खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के 53 वार्डो को चिन्हित किया गया है. इन सभी वार्डों में लोगों को सरकार की 22 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम द्वारा सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है. बीडीओ ने बताया कि भीम समग्र सेवा अभियान के तहत सभी दलित परिवारों को राशन कार्ड, उज्ज्वला रसोई गैस, विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का नामांकन, जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड, रोजगार कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, बास भूमि बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बुनियादी केंद्र योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छ ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, लोहिया स्वच्छता योजना, बिजली कनेक्शन का लाभ देने के लिए यह अभियान प्रखंड स्तर पर आगामी 19 अप्रैल से शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन