ePaper

समावेशी शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 20 Sep 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
समावेशी शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

समावेशी शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. समावेशी शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय तारा बरियारपुर में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े 40 शिक्षकों का प्रशिक्षण 18 सितंबर से 20 सितंबर तक हुआ, जबकि 33 शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 20 से 22 सितंबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में नीलम कुमारी एवं सुरेश पंडित द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शनिवार को प्रथम चरण के प्रशिक्षण सत्र के समापन के मौके पर डाटा इंट्री ऑपरेटर एजाज रसूल के अलावे प्रभारी एचएम मो ईशा कलीम, शिक्षक बंधु महतो, अवनीश कुमार वर्मा, अरुण कुमार, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार, अख्तरी प्रवीण, रंजना सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन