ePaper

जिले में पारा बैडमिंटन व पारा एथलेटिक्स की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कल

Updated at : 20 Sep 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में पारा बैडमिंटन व पारा एथलेटिक्स की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कल

राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टेट वाइड पारा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2025 का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

बेगूसराय. राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्टेट वाइड पारा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2025 का आयोजन किया जा रहा है. समाज कल्याण विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पेरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 सितंबर से 24 सितंबर तक खेल का आयोजन किया जायेगा. 22 सितंबर को बेगूसराय जिले में पारा बैडमिंटन एवं पारा एथलेटिक्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी. इस संबंध में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बेगूसराय जिले में पारा बैडमिंटन सिंगल्स (पुरुष एवं महिला), अंडर-18 एवं सीनियर वर्ग तथा पारा एथलेटिक्स 100 मीटर, 800 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो अंडर-18 एवं सीनियर वर्ग का खेला जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के गांधी स्टेडियम बेगूसराय एवं श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम, सर्किट हाउस के समीप में खेल का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले से 235 दिव्यांग खिलाड़ियों एवं खगड़िया जिले से 35 दिव्यांग खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों एवं खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर खेल की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी. खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता से दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता में वृद्धि होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन