उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व छात्राओं का हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व छात्राओं का हुआ चयन

प्रखंड के विभिन्न मिडिल एवं माध्यमिक विद्यालयों में मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड के विभिन्न मिडिल एवं माध्यमिक विद्यालयों में मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमुखिया पिंटु सिंह, पूर्व मुखिया मुक्तिनारायण सिंह, वार्ड सदस्य अजीत सिंह, कन्हैया कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. ग़ौरतलब हो कि विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दो श्रेणी जिसमें मिडिल स्कूल के अंडर 14 एवं माध्यमिक विद्यालय के अंडर 16 आयु वर्ग के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता होना है. कुल पांच खेल विधाओं में बालक वर्ग और बालिका वर्ग का अलग-अलग टीम तैयार करने का निर्देश है.

कई तरह के खेलों का हुआ आयोजन

इस दौरान बालक एवं बालिका समूह को कुल पांच खेल एथेलेटिक्स, साइकिल रेस, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा दौड, लंबी कूद, ऊंची कूद, बाॅल थ्रो आदि खेल का आयोजन होगा. इस अवसर पर विद्यालयस्तरीय कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बालक समूह तथा बालिका समूह के एक-एक टीम का चयन किया गया. वहीं नावकोठी, अकहा ररिऔना, समसा, पहसारा, डफरपुर, रजाकपुर, सैदपुर विष्णुपुर में साइकिल, दौड़, एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्रा का चयन किया गया. इस अवसर पर हे�� मास्टर सरोज महतो, प्रभारी प्रधानाध्यापक इंदु कुमारी, संजीत कुमार महतो, अशोक शर्मा,गणेश झा, कन्हैया कुमार, श्वेता कुमारी, आनंद माधव, संजीत कुमार, प्रवीण कुमार, अभय कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन