बीपीएससी में डीएसपी बने ऋषभ आनंद का व्यवसायिक सुरक्षा वाहिनी ने किया सम्मान
ऋषभ आनंद को सम्मानित करते व्यवसायिक संघ प्रतिनिधि
Begusarai News : बेगूसराय के ऋषभ आनंद ने बिना कोचिंग के बीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी का पद हासिल किया. जानिए उनकी प्रेरणा और संघर्ष की पूरी कहानी इस रिपोर्ट में.
Begusarai News : जिला व्यवसायिक सुरक्षा वाहिनी, बेगूसराय की ओर से मुंगेरीगंज निवासी और आयकर मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र प्रसाद गुप्ता के बड़े पुत्र ऋषभ आनंद को बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर डीएसपी बनने पर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.
बिना कोचिंग के हासिल की सफलता
जिला व्यवसायिक सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष एवं नगर निगम बेगूसराय के पूर्व मेयर ने कहा कि ऋषभ आनंद ने बिना किसी कोचिंग के केवल स्व-अध्ययन और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.
Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बहन से मिली प्रेरणा, ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी
सम्मान समारोह के दौरान ऋषभ आनंद ने कहा कि उन्हें अपनी बड़ी बहन रवीना गुप्ता से प्रेरणा मिली, जिन्होंने पिछले वर्ष बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और वर्तमान में बिहार सरकार में अंचलाधिकारी (सीओ) के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करेंगे. साथ ही गरीब, दलित, पिछड़े और न्याय से वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए विशेष रूप से कार्य करेंगे.
Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद
सम्मान समारोह में डॉ. राजेश कुमार रोशन, डॉ. मुरारी मंडल, हीरा पन्ना ज्वेलर्स के प्रोपराइटर विक्रम जायसवाल, अफेक्शन कंस्ट्रक्शन के सीएमडी अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने ऋषभ आनंद को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Also Read : जुलाई में नवादा पुलिस ने 34 मामलों में लगाई क्लोजर रिपोर्ट, 23 केस 'सत्य सूत्रहीन' और 11 'तथ्य की भूल' निकले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





