बखरी में राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का तीसरा स्थापना दिवस समारोह, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

समारोह में उपस्थित पदाधिकारी

Begusarai News : बखरी के राजकीय कन्या आवासीय विद्यालय में तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. एसडीओ ने छात्राओं को सफलता के लिए अनुशासन और सकारात्मक सोच का मंत्र दिया.

विज्ञापन

Begusarai News : राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय, बखरी का तीसरा स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास और उत्सवी माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाट्य, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी. छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी बखरी सन्नी सौरभ, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी बखरी निशांत आनंद, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी तेघड़ा सुमित कुमार सुमन और अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बलिया अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

अधिकारियों ने छात्राओं को शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. अनुमंडल पदाधिकारी बखरी सन्नी सौरभ ने छात्राओं से समय का सदुपयोग करने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच सफलता की आधारशिला है.

पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील

अनुमंडल कल्याण पदाधिकारियों ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ कला, खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को भी निखारने का अवसर प्रदान करती हैं.

विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

समारोह के दौरान विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई. छात्राओं के उत्साहवर्धन के साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य गौतम गोविंदा, शिक्षक अमरनाथ, रौशन, अनामिका, भव्या, इंद्र, विनय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन