महेशपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण के लिए समाजसेवी ने दान की 19 कट्ठा एक धुर जमीन

Updated:
विज्ञापन

भूमि दान करने के दौरान उपस्थित पदाधिकारी के साथ भूमि दाता

Begusarai News : बेगूसराय के महेशपुर में समाजसेवी राजेश कुमार राय ने उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 19 कट्ठा जमीन दान की. शिक्षा के क्षेत्र में यह एक सराहनीय पहल है.

विज्ञापन

Begusarai News : भगवानपुर प्रखंड में जिला समाहर्ता बेगूसराय के निर्देशानुसार राज्यपाल के नाम से उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के भवन निर्माण के लिए समाजसेवी राजेश कुमार राय ने प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा के समक्ष 19 कट्ठा एक धुर जमीन दान की. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के विकास और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया.

भूमि दान को बताया समाज कल्याण का माध्यम

भूमि दाता राजेश कुमार राय ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने बिना किसी स्वार्थ और प्रतिफल की इच्छा के योग्य स्थान, उचित समय और पात्र को दिया गया दान सर्वोत्तम बताया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समाज के कल्याण के उद्देश्य से उन्होंने यह भूमि दान की है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें.

प्रभारी बीईओ ने जताया आभार

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा ने इस पुनीत कार्य के लिए राजेश कुमार राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे समाजसेवियों को उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा.

प्रशासन और विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

विद्यालय परिवार की ओर से अंचलाधिकारी रानू कुमार, भूमि उपसमाहर्ता मनकेश कुमार, तेघड़ा के पूर्व एसडीएम राकेश कुमार, एडीएम बृज किशोर चौधरी तथा जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया. इस दौरान शिक्षक संजीव कुमार सिंह और चंदन कुमार तिवारी ने भूमि दाता राजेश कुमार राय एवं प्रभारी बीईओ अमित अक्षय मिश्रा को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया.

कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश मास्टर, शिवदत्त पंडित, बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी, वेदाचार्य चंदन कुमार तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा, अमितेश कुमार, गोपाल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

By Mrityunjay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन