ePaper

Begusarai News : बारिश से शहर में किचकिच और जलजमाव, किसानों में छायी खुशी

Updated at : 15 Jul 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News :  बारिश से शहर में किचकिच और जलजमाव, किसानों में छायी खुशी

जिले में सोमवार की रात व मंगलवार को दोपहर की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वर्षा होने के कारण किचकिच व जलजमाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले में सोमवार की रात व मंगलवार को दोपहर की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वर्षा होने के कारण किचकिच व जलजमाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं किसानों का खरीफ फसल की बुआई में गति आ गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा से लोग खुशी प्रकट कर रहें हैं तो शहर के लोग परेशान होने लगे हैं. निगम क्षेत्र में ही नहीं बल्कि नगर परिषद क्षेत्रों में भी बारिश के दौरान जल जमाव से लोग हलकान हो रहे हैं. जिला परिषद कार्यालय के समीप बारिश के बाद झील जैसा दृश्य दिखाई दिया. शहर के लोहिया नगर जेल से पश्चिम चित्रगुप्त नगर पोखरिया, तेलिया पोखर, विश्वनाथ नगर, काॅलेजिएट स्कूल रोड आदि सड़कों पर लगातार वर्षा के कारण जलजमाव हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. लोग गंदे जल से होकर आवागमन करने को मजबूर हो जाते है. नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या दशकों पुराना है. नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी नालों के गाद उड़ाही का दावा किया गया है. फिर भी जहां लेबल डाउन है. वर्षा के दौरान जलजमाव हो रहा है. फिर धीरे-धीरे पानी सरकती है. जलजमाव से मुक्ति के लिए मास्टर प्लान स्ट्राम वाटर ड्रेनेज योजना की स्वीकृति का लोग राह देख रहें हैं.महापौर पिंकी देवी के द्वारा स्ट्राॅम वाटर ड्रेनेज योजना को धारातल पर लाने के लिए कई बार आग्रह नगर विकास मंत्री व मुख्यमंत्री से भी की गयी है. परंतु दो वर्षों से विभाग में फाइल लटकी पड़ी है.

लोहियानगर लंबे समय से झेल रहा है जलजमाव

शहर में जलजमाव बरसात में एक आम समस्या है, परंतु शहर की सबसे बड़े कॉलोनी लोहियानगर में रहने वाले लोग स्थाई रूप से लंबे समय से जलजमाव की समस्या से ग्रसित हैं. जलजमाव की समस्या को लेकर लगातार सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय पार्षदों की नगर निगम प्रशासन से स्थाई हल की मांग करते रहे हैं. निगम प्रशासन द्वारा उक्त समस्या का हल चरणवद्ध अभियान चलाकर दूर करने का आश्वासन तो दिया जाता है, किंतु स्थिति में बदलाव नहीं होता. संपूर्ण लोहियानगर तीन भाग जलजमाव से ग्रसित है. पूर्वी क्षेत्र में जलजमाव स्थाई हो गयी है, जिससे समस्या विकराल होती जा रही है. वहीं इन इलाको में मच्छरों का प्रकोप भी बढ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन