छौड़ाही में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
छौड़ाही में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

छौड़ाही. थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.इस दौरान अलग-अलग गांवों में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.विभागीय कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की.जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया.इसके बाद संबंधित लोगों पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया तथा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.मामले की जानकारी देते हुए छौड़ाही थाना के एसआई रोशन कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में पनसल्ला गांव निवासी संतोष पोद्दार पर 1 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.वहीं नारायणपीपड़ गांव वार्ड संख्या 19 निवासी गोपाल सहनी पर 97 हजार रुपये का फाइन किया गया. इसके अलावा नारायणपीपड़ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पर 15 हजार 991 रुपये तथा विवेकानंद महतो पर 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.विभाग द्वारा सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से सरकार को भारी राजस्व नुकसान होता है.साथ ही इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है.विभाग लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जो अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे हैं.अधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें.यदि कोई व्यक्ति बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा.स्थानीय लोगों के अनुसार हाल के दिनों में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने अभियान तेज कर दिया है.लगातार हो रही छापेमारी से अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों में भय का माहौल बना हुआ है.विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन