Begusarai News : बिना लाइसेंस के पूजा पंडाल की अनुमति नहीं

आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी
प्रभात खबर टोली, बलियाआगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजुद थे. बैठक में पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निबटने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुये थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने उपस्थित सभी पूजा समितियों को समय पर लाइसेंस लेने एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार की पूजा या मेला आयोजन की अनुमति नहीं दी जायेगी. साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने की बात कही गयी. ताकि किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो. उन्होंने आगामी 26 जनवरी के मद्देनजर 25 जनवरी तक सभी पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जन कर लेने की बात कही. बैठक में पूजा पंडालों एवं मेला स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के उपयोग और स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने में पूजा समितियों का सहयोग बेहद आवश्यक है. इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया. बैठक में प्रखंड प्रमुख ममता देवी, मुख्य पार्षद मो जमालुद्दीन, उप मुख्य पार्षद प्रतिनीधि अरविन्द कुमार यादव, जदयू जिला महासचिव मृत्यंजय कुमार, कांग्रेस नेता राकेश सिंह, प्रेम कुमार मिश्र, भाजपा नेता राजेश अम्बष्ट, राकेश रोशन मुन्ना, डाॅ एसएस अफाक, ब्रजकिशोर मेहता आदि मौजूद थे.
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समितियां को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा की पूजा के मौके पर डीजे बजाने पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा पकड़े जाने पर डीजे मालिक एवं पार्टी दोनों पर करवाई की जाएगी. पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. साथ ही पूजा समिति हर हाल में यह सुनिश्चित करें की 25 जनवरी को मूर्ति विसर्जन हो जाए. वहीं बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों की मांग पर बसंत पंचमी के अवसर पर बरैपुरा बसहा स्थान में लगने वाले मेले में पुलिस बल तैनात किए जाने की बात कही. ताकि सामाजिक तत्वों पर कारी नजर रखी जा सके. इस अवसर पर अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र,मुखिया दीपक कुमार, अशोक पासवान, विपिन पासवान, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह पूर्व जिप सदस्य सुल्ताना बेगम आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




