बखरी में प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन 21 को

Updated:
विज्ञापन
बखरी में प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन 21 को

आंबेडकर सावित्रीबाई फूले विचार मंच द्वारा एसडीओ तथा एसडीपीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन आगामी 21 अप्रैल को निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

बखरी (नगर). आंबेडकर सावित्रीबाई फूले विचार मंच द्वारा एसडीओ तथा एसडीपीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन आगामी 21 अप्रैल को निर्धारित किया गया है. पहले यह कार्यक्रम 19 अप्रैल को प्रस्तावित था. इस बाबत विधायक सूर्यकांत पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन को लेकर गुरूवार को वे खुद एसडीओ से मिलने गए थे. एसडीओ से बातचीत के पश्चात तिथि को आगे बढाते हुए 21 अप्रैल निर्धारित किया गया है.

गांव-गांव में लोग बैठक कर तैयारी में हैं जुटे

विधायक ने कहा बाबा साहब का अपमान होने को लेकर संपूर्ण बखरी विधानसभा के दलित पिछङा में भीषण आक्रोश व्याप्त है. आगामी 21 अप्रैल को यह स्पष्ट तौर पर नजर आएगा. इसको लेकर गांव-गांव में लोग बैठक कर तैयारी में जुटे हैं. यह प्रदर्शन काफी ऐतिहासिक और आंबेडकर विरोधियों के लिए चेतावनी होगा. उन्हाेंने कहा बखरी हमेशा से शांतिप्रिय व भाईचारा बनाए रखने वाला इलाका रहा है. इसके खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन