मांगों को लेकर कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल कर प्राचार्य कक्ष का किया घेराव

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ दरभंगा एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल की गयी.
बेगूसराय. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ दरभंगा एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल की गयी. एसबीएसएस कालेज बेगूसराय कर्मचारी इकाई संघ अपनी 15 सूत्री लंबित मांगों जिसे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विगत समझौता में माना जा चुका है को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मियो द्वारा काला बिल्ला लगा कर 10 से 15 अप्रैल तक प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव भी किया था. आज के कार्यक्रम में इकाई संघ के अध्यक्ष मो अजमल एवं सचिव डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल कर प्राचार्य कक्ष का घेराव किया. इकाई अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 14.10.2024 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी मांग को लिखित समझौता पत्र से माना पर उसका अनुपालन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज तक नहीं हुआ है. शिक्षकेत्तर कर्मियो के समर्थन में इकाई शिक्षक संघ के सचिव एवं एल एन मुटा के महासचिव डॉ नीलेश कुमार, एल एन मूटा के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, डॉ मोहम्मद परवेज, डॉ गोबिंद पासवान, डॉ विवेक कुमार सिंहा, डॉ विद्या सागर आदि ने कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों धीरज कुमार, राजीव कुमार, कुमार गौरव, स्वाति कुमारी, अरुण मालाकार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, अनिल पोद्दार, सलित कुमार झा, कारी सिंह, भानू चौधरी, समीर कुमार, मो अजमल और अमित कुमार की भागीदारी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










