ePaper

आठ पंचायतों में होने वाले विकास शिविर की तैयारी पूरी

Updated at : 18 Apr 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
आठ पंचायतों में होने वाले विकास शिविर की तैयारी पूरी

महादलित परिवारों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देने हेतु शनिवार को आयोजित विकास शिविर की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. महादलित परिवारों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देने हेतु शनिवार को आयोजित विकास शिविर की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रथम चरण में प्रखंड क्षेत्र के आठ पंचायतों में विकास शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा चिन्हित अनुसूचित जाति जन जाती टोलों में विकासकारी योजनाओं के आच्छादन हेतु शिविर स्थल पर अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है. सादपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 9 में मुसहर टोला, सादपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड तीन डीहा मुसहरी टोला, साहेबपुरकमाल पूर्वी पंचायत के कुरहा पासी टोला, चौकी पंचायत के पासवान टोला, रघुनाथपुर करारी पंचायत के वार्ड 5,रघुनाथपुर बरारी पँचायत के वार्ड 5,6,समस्तीपुर पंचायत के सैदपुर दास टोला एवं रहुआ पंचायत के रविदास टोला में विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा.

22 योजनाओं का दिया जायेगा लाभ

जिसमें सरकार द्वारा चलाये जा रहे 22 जन कल्याणकारी योजना एवं विकास योजना के तहत महादलित परिवारों को ऑन स्पॉट लाभ दिया जाएगा.बताया जा रहा है कि सरकार ने सभी महादलित परिवार को पक्का मकान, शौचालय, शुद्धपेयजल, बिजली, भूमिहीन को जमीन का पर्चा देने के साथ-साथ राशन कार्ड,प्रधानमंत्री बन्दन योजना,समाजिक सुरक्षा पेंशन,बिहार भवन एवं अन्य स्व निर्माण योजना, दुर्घटना अनुदान सहित अन्य सभी 22 योजनाओं का लाभ देने जा रही है जिसके लिए सभी महादलित टोलों में विशेष शिविर आयोजन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन