ePaper

प्रवीण हत्याकांड का मुख्य आरोपित गोपाल महतो धराया

Updated at : 18 Apr 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रवीण हत्याकांड का मुख्य आरोपित गोपाल महतो धराया

नगर थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को मनोकामना मंदिर स्थित रेलवे लाइन के निकट प्रवीण की मारपीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस टीम के द्वारा घटना में संलिप्त मुख्य अपराधी गोपाल महतो को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को मनोकामना मंदिर स्थित रेलवे लाइन के निकट प्रवीण की मारपीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस टीम के द्वारा घटना में संलिप्त मुख्य अपराधी गोपाल महतो को गिरफ्तार किया गया है. विदित हो कि नगर थानान्तर्गत मनोकामना मंदिर स्थित रेलवे लाइन के निकट विष्णुपुर वार्ड नंबर 43 निवासी सत्यनारायण महतो के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार की कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा मारपीट कर हत्या कर दिया गया था. जिसमें मृतक के परिजन द्वारा दिए गए फर्द बयान पर नगर थाना कांड सं 151/25 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

मजदूरी का पैसा मांगने पर 15 अप्रैल को हुई थी हत्या

एसपी मनीष ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, बेगूसराय के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना/आसूचना संकलन करते हुए घटना में संलिप्त मुख्य अपराधकर्मी विष्णु पुर वार्ड 38 निवासी गोपाल महतो पकड़ा गया. पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाए अपराधकर्मी से पूछताछ करने पर बताया गया की प्रवीण कुमार के द्वारा पूर्व में किए गए काम के मजदूरी का बकाया रूपया इनसे मांगने पर नहीं दिए थे तथा उनके द्वारा एक ठेका पर काम किए जा रहे एक दीवार को रूपया नही देने के कारण तोड़ दिया एवं विरोध करने लगा तब अपने अन्य सहयोगी साथियों के साथ मिलकर प्रवीण कुमार के साथ मारपीट करते हुए रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिए था. पुलिस ने बताया कि गोपाल महतो का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर कई थाने में प्राथमिकी दर्ज है.

अपराध की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, दो कट्टे व चार गोलियां बरामद

बीहट. चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस टीम के द्वारा एक बड़ी आपराधिक घटना की योजना को विफल कर दिया गया.गुप्त सूचना मिलने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए चकिया पुलिस ने सिमरिया स्थित निर्माणाधीन न्यू सिक्स लेन हाईवे के किनारे से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 02 देशी कट्टा एवं 04 कारतूस बरामद किया.घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चकिया थाना को बीते रात्रि सूचना मिली की निर्माणाधीन न्यू सिक्स लेन हाईवे के किनारे दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं जो किसी आने जाने वाले राहगीर से छीन-छोर करने की फिराक में है.प्राप्त सूचना पर अविलंब चकिया थाने की पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल चकिया थाना के द्वारा सिमरिया स्थित निर्माणाधीन न्यू सिक्स लेन के पास पहुंचे.तभी दो संदिग्ध युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा खदेड़कर युवकों को पकड़ा गया.पकड़ाए दोनों युवकों का विधिवत्त तलाशी में 02 अवैध देशी कट्टा एवं 04 कारतूस बरामद किया गया.चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि चकिया थाना कांड सं-27/25 दर्ज कर विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने बताया कि एक युवक पूर्व में भी चकिया थाना कांड सं0-74/24 के तहत बीएनएस में रिमांड होम भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन