पौधारोपण से पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव होंगे कम : कुंदन

Updated:
विज्ञापन
पौधारोपण से पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव होंगे कम : कुंदन

राजकीयकृत मध्य विद्यालय, डंडारी में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

डंडारी. राजकीयकृत मध्य विद्यालय, डंडारी में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत विद्यालय में जल संरक्षण व पौधारोपण की गतिविधियां आयोजित किया गया. जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक भी शामिल हुए. इस दौरान विद्यालय के प्रभारी एचएम कुंदन कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण एक विश्वस्तरीय समस्या है. इसके दुष्प्रभावों को हम सभी के द्वारा महसूस भी किया जा रहा है. पौधारोपण के द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण करके जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

डंडारी मध्य विद्यालय में चलाया गया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान

खासकर वर्षा ऋतु में जल संरक्षण, बाढ़ से बचाव तथा स्वच्छ पर्यावरण विषय पर गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से छात्र – छात्राओं के साथ – साथ समुदाय को भी इन विषयों के प्रति जागरूक किया जाना जा रहा है. इस दौरान स्कूली बच्चों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, उनकी देखभाल करने, जल एवं वायु प्रदूषण को रोकने के लिए के साथ-साथ पोषण वाटिका विकसित करने संकल्प भी लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन