ePaper

लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

Updated at : 06 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक

बिहार सरकार के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर गांव गांव में मतदान केंद्रों पर लोगों को चुनाव संबंधी जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

बरौनी. बिहार सरकार के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर गांव गांव में मतदान केंद्रों पर लोगों को चुनाव संबंधी जानकारी दी जा रही है. और डमी इवीएम के सहारे मतदाता को वोट डालने के सारी प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है. शनिवार को उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पपरौर के एचएम रितेश कुमार एवं दिनकर उच्च विद्यालय सिमरिया के एचएम कुलदीप सिंह यादव अपने पुलिस दल के साथ वाहन से शनिवार को मध्य विद्यालय गढ़हरा पहुंचे और यहां बड़ी संख्या में पहुंचे आबादी को इवीएम, बैलेट यूनिट एवं वीवी पैट के माध्यम से वोटिंग के तरीके व पारदर्शिता को बताया. पहली बार नाम जुड़ने वाले युवक़ सुधांशु कुमार, दुर्गेश कुमार और गोलू कुमार जैसे दर्जनों मतदाता वोट डालकर उत्साहित नजर आ रहे थे. इसके बाद मतदाता जागरूकता टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कील पहुंची. जहां कई स्थानों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को को जागरूक किया गया. मौके पर समाजसेवी गोपीनाथ साह, उपेंद्र कुमार, लालजी सिंह, भोला सिंह एवं राम विलास सहनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन