ePaper

पंडित नेहरू ने देश को एकजुटता में बांधकर विकास के मार्ग को किया प्रशस्त : अमरेंद्र

Updated at : 27 May 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित नेहरू ने देश को एकजुटता में बांधकर विकास के मार्ग को किया प्रशस्त : अमरेंद्र

कांग्रेस भवन में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनायी गयी.

विज्ञापन

बेगूसराय. कांग्रेस भवन में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनायी गयी. उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू नामक एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया. कार्यक्रम में रामविलास सिंह, नारायण सिंह, लखन पासवान, मुरलीधर मुरारी, मिथलेश झा, राजेंद्र पासवान, रामकुमार चौधरी, सामाजिक सरोकार से जुड़ाव रखने वाले डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कांग्रेस नेत्री शांति देवी, रेणु देवी, सतीश कुमार वीरू, सुबोध कुमार झा, रामनरेश पासवान सुनील कुमार सिंह, अनिल सिंह अधिवक्ता, सुमनजीत सिंह, रामचंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, ललन दीपक कुमार, विक्रम कुमार, सुधीर कुमार सिंह सहित कई अन्य ने संबोधित किया. दूसरी ओर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार सर्वोदयनगर ,बेगूसराय में मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की. अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा. इस अवसर पर जेपी सेनानी जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो, केदारनाथ चौधरी, शिक्षक कामेश्वर राय आदि थे. वहीं डंडारी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी. इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कांग्रेस नेता राकेश सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता भी थे. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास के मार्ग को प्रशस्त किया. साथ ही प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान भी दिया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, नीतीश कुमार, रामस्वरूप शर्मा, रामपुकार पासवान, संजय सिंह, मो. सोहेल, मो. नौशाद आदि थे. बीहट प्रतिनिधि के अनुसार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी, देश में विज्ञान,शिक्षा और स्वास्थ्य के आधारशिला रखने वाले आधुनिक भारत के निर्माता, कई सरकारी संस्थाओं के संस्थापक भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मालती में मनाया गया. इस अवसर पर प्रदेश डेलीगेट नारायण सिंह,बीहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, पूर्व जिला परिषदउपाध्यक्ष संजय सिंह, किसान सेल अध्यक्ष बद्री सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, गुंजेश कुमार सिंह, रामसेवक सिंह, मुकेश कुमार मेंडिश, सुनील प्रसाद सिंह, रतन राय, सुबोध राय, राम विनय राय, सुरेन्द्र महतो,राम प्रवेश शर्मा, चंदन पाठक सहित अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन निवेदित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन