सूखे नशे के बढ़ते खतरे को लेकर एनसीसी कैडेट्स को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
सूखे नशे के बढ़ते खतरे को लेकर एनसीसी कैडेट्स को किया गया जागरूक

समाज में तेजी से बढ़ते सूखे नशे के खतरे को देखते हुए जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं.

विज्ञापन

बेगूसराय. समाज में तेजी से बढ़ते सूखे नशे के खतरे को देखते हुए जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में जी.डी कॉलेज में एनसीसी कैडेट बटालियन संख्या 5/9 के साथ संवाद किया गया. कार्यक्रम के अंत मे मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने उपस्थित सभी बच्चों को नशा नहीं करने हेतु शपथ दिलवाया. बच्चों को कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समझाते हुए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रमण ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को सूखे नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा मानव शरीर को अंदर से खोखला कर देता है. उन्होंने बताया कि नशे की लत के कारण कई गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं. एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अजित कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है. उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. जयमंगला वाहिनी परिवार के जिलाध्यक्ष महेश वत्स कुमार ने कहा कि नशे का फैलाव रोकने के लिए हम सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा. नशे के शिकार व्यक्ति को दुत्कारने के बजाय उन्हें समझाने, सहारा देने और सही दिशा दिखाने की आवश्यकता है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें. आलोक कुमार ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यदि हमलोग ठान लें तो स्वयं को नशा से दूर रख के समाज को नशा मुक्त बनाना कोई मुश्किल कार्य नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन