ePaper

अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में एमआरजेडी कॉलेज को मिला प्रथम स्थान

Updated at : 26 Sep 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में एमआरजेडी कॉलेज को मिला प्रथम स्थान

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय (महिला) कबड्डी प्रतियोगिता में महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

बेगूसराय. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय (महिला) कबड्डी प्रतियोगिता में महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. उसने एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय को हराकर यह स्थान प्राप्त किया. जबकि तीसरे स्थान पर स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद दरभंगा की टीम रही. चतुर्थ स्थान पर एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा रहा. महाविद्यालय की जीत से महाविद्यालय में खुशी की लहर छा गई. बधाई देते हुए महाविद्यालय के सचिव प्रो अशोक कुमार सिंह ने कहा कि खेलने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अमित ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. बधाई देने वालों में डॉ सुरेश प्रसाद राय, प्रो नवल किशोर झा, प्रो रामाज्ञा सिंह, प्रो सुरेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षक शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन