Begusarai News : सोनपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : सोनपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान

सोनपुर मंडल के बेगूसराय समेत अन्य स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. सोनपुर मंडल के बेगूसराय समेत अन्य स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था. अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में एक साथ सघन टिकट जांच की गयी. इस दौरान कुल 32 सौ 86 यात्रियों से 22 लाख दो हजार पांच सौ 15 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया. यह कार्रवाई बेगूसराय के अलावा सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गयी. टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की. इस संयुक्त अभियान में सोनपुर मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया.

अभियान के दौरान यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया गया. रेल प्रशासन आमजन से यह अपील करता है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन