BEO निर्मला कुमारी को भावभीनी विदाई, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन
बीईओ को दी गयी विदाई, वही नये बीईओ का किया गया सम्मान

विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान

Begusarai News : नारेपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में स्थानांतरित बीईओ निर्मला कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई. वहीं, नवपदस्थापित बीईओ संजीव कुमार यादव का स्वागत कर उनके नेतृत्व में शैक्षणिक सुधार की उम्मीद जताई गई.

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारेपुर के सभागार में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानांतरित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) निर्मला कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई देना तथा नवपदस्थापित बीईओ संजीव कुमार यादव का स्वागत करना था. समारोह में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारेपुर के प्रधानाध्यापक शिवनाथ प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन संकुल समन्वयक मनोरंजन कुमार राय ने किया. समारोह का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय, डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी, मोहन झा, देवनीति राय, महेश्वर भगत, पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार तथा राजद के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

निवर्तमान बीईओ को दी गई भावभीनी विदाई

समारोह के दौरान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों ने निर्मला कुमारी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी. वहीं नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार यादव का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया.

छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिससे पूरा सभागार उत्साह और तालियों की गूंज से भर उठा.

शिक्षकों ने निर्मला कुमारी के कार्यकाल की सराहना की

माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुधाकर राय ने कहा कि शिक्षा विभाग में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन निर्मला कुमारी की कार्यशैली और शिक्षकों के प्रति उनका सहज व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि एक कुशल प्रशासक अनुशासन के साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का मार्गदर्शन भी करता है. उनके कार्यकाल में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं.

नए बीईओ से बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद

साहित्यकार डॉ. शैलेंद्र शर्मा त्यागी ने कहा कि किसी भी प्रखंड की प्रगति उसके शैक्षणिक वातावरण पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि निर्मला कुमारी ने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया, वहीं संजीव कुमार यादव जैसे अनुभवी अधिकारी के आने से बछवाड़ा की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. उन्होंने आशा जताई कि नए बीईओ विद्यालयों के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास के साथ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान देंगे.

बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित

समारोह में पूर्व मुखिया उमेश कुमार कवि, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत सहनी, प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान, राजेश कुमार, रंजीत प्रसाद यादव, दिनेश कुमार, विनय कुमार, प्रधानाध्यापिका आरती कुमारी, गीता कुमारी, अमिता कुमारी, शिक्षक सरोज कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, बबलू रजक, संतोष राय, हेमंत दास, किसलय कुमार सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन
डबलू कुमार

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन