मटिहानी विधायक ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
मटिहानी विधायक ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का किया शुभारंभ

सदर प्रखंड के अमरौर किरतपुर पंचायत के सुशील नगर गांव में रविवार की शाम भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला का उद्घाटन मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

बेगूसराय. सदर प्रखंड के अमरौर किरतपुर पंचायत के सुशील नगर गांव में रविवार की शाम भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला का उद्घाटन मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. भगवान श्री कृष्ण के मंडप में पहुंचकर उन्होंने नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना भी किए. इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की अपील किया. विधायक ने कहा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं हमारी संस्कृति एवं जीवन पर बहुत कुछ सिखाती है. कहा हमारे घरों के बच्चे भी भगवान श्री कृष्णा के स्वरूप लगते है. मौके पर अमरौर पंचायत के पूर्व मुखिया सुधीर यादव ,वर्तमान मुखिया राकेश कुमार, महेंद्र साह,लालो महतो, दिनेश कुमार महतो, दर्शन कुमार पांडेय, विवेक कुमार, दिनेश पोद्दार, राम उदय महतो समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन