बेगूसराय में LPG उपभोक्ता हो जाएं सावधान, 15 अगस्त तक नहीं कराया KYC तो रुक जाएगी गैस सप्लाई!
सांकेतिक तस्वीर
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य है। 15 अगस्त तक केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर सब्सिडी बंद हो सकती है और गैस कनेक्शन में समस्या आ सकती है।
LPG Gas KYC : एलपीजी गैस आज हर घर की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. जरा सोचिए, अगर अचानक आपको गैस मिलना बंद हो जाए तो क्या होगा. आप बार-बार सिलेंडर बुकिंग करें और फिर भी गैस न मिले, तो रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो सकती है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि आप तुरंत अपना केवाईसी अपडेट करा लें और यह भी जांच लें कि आपका KYC पूरा हुआ है या नहीं. सरकार और गैस एजेंसियां लगातार उपभोक्ताओं से KYC प्रक्रिया पूरी कराने की अपील कर रही हैं, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो.
15 अगस्त तक KYC अनिवार्य
बछवाड़ा प्रखंड की चमथा पंचायत दो स्थित चमथा इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक गणेश प्रसाद सिंह ने सभी उपभोक्ताओं को स्पष्ट रूप से कहा है कि वे 15 अगस्त तक हर हाल में अपना KYC अपडेट करा लें. तय समय सीमा के बाद जिन उपभोक्ताओं का KYC पूरा नहीं होगा, उन्हें गैस सुविधा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
Begusarai News : गैस सप्लाई हो सकती है बंद
एजेंसी की ओर से बताया गया है कि अगर उपभोक्ता समय पर KYC नहीं कराते हैं, तो उनकी घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद की जा सकती है. यही नहीं, सरकार की ओर से मिलने वाली गैस सब्सिडी का लाभ भी प्रभावित हो सकता है.
कमर्शियल दर पर मिल सकता है सिलेंडर
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि KYC अपडेट नहीं होने की स्थिति में यदि उपभोक्ता गैस की मांग करते हैं, तो उन्हें घरेलू सिलेंडर की जगह कमर्शियल दर पर गैस दी जा सकती है. इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को सामान्य से काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.
एजेंसी चला रही जागरूकता अभियान
चमथा इंडेन गैस एजेंसी की ओर से लगातार लोगों को KYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है. उपभोक्ताओं को समझाया जा रहा है कि समय रहते KYC पूरा कर लेने से वे किसी भी तरह की असुविधा से बच सकते हैं.
उपभोक्ताओं से की गई अपील
एजेंसी संचालक ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी KYC प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें. इससे न केवल गैस सप्लाई सुचारू रूप से मिलती रहेगी, बल्कि सब्सिडी का लाभ भी बिना किसी रुकावट के मिलता रहेगा.
अगर आपने अभी तक KYC अपडेट नहीं कराया है, तो देर न करें. आज ही नजदीकी गैस एजेंसी जाकर या ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
Also Read : बेगूसराय में स्कूल जाने निकले 3 किशोर एक साथ लापता,24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डबलू कुमार
डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










