बेगूसराय जमीन विवाद : 150 हथियारबंद लोगों ने की 100 से अधिक राउंड फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर

इलाजरत घायल की तस्वीर
Begusarai News : बेगूसराय के सिंघौल में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Begusarai News : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में बुधवार सुबह लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. विवादित जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए. सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पांच लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
घायलों की पहचान मुन्नी लाल यादव के 32 वर्षीय पुत्र अनुजित कुमार, रामबली यादव के 30 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार, मोहन यादव के पुत्र सिंटू कुमार, धनवीर यादव तथा धीरज यादव के रूप में हुई है. चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है.
घेराबंदी का विरोध होते ही शुरू हुई फायरिंग
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह एक पक्ष विवादित जमीन की घेराबंदी करने पहुंचा, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया. इसी दौरान हथियारों से लैस लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
ग्रामीणों का दावा, 100 से अधिक राउंड हुई फायरिंग
ग्रामीणों का दावा है कि घटनास्थल पर करीब 150 हथियारबंद लोग पहुंचे थे और 100 से अधिक राउंड गोलियां चलाई गईं. हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस स्थानीय लोगों के दावों की भी जांच कर रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुलिस स्थानीय लोगों के दावों और घटना के सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Also Read : बेगूसराय में जमीन के टुकड़े के लिए चली गोलियां, चार घायल, दो आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










