गुरु पूर्णिमा पर बेगूसराय के गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था, गंगास्नान के बाद कांवर लेकर निकले श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल के मुंगेर पुल जहाज घाट पर गंगा में डुबकी लगाते हुए श्रद्धालु

साहेबपुरकमाल के मुंगेर पुल जहाज घाट पर गंगा में डुबकी लगाते हुए श्रद्धालु

Begusarai News : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेगूसराय के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सावन की पूर्व संध्या पर भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।

विज्ञापन

Begusarai News : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार रहे. अहले सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की.

प्रमुख गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जिले के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट, झमटिया गंगा घाट, मटिहानी प्रखंड के सिहमा घाट तथा साहेबपुरकमाल प्रखंड के मल्हीपुर घाट, जहाज घाट और फुलमलिक घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सभी घाटों पर धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला.

सावन की शुरुआत से बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

इस बार गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से श्रावण मास की शुरुआत होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल भरकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए विभिन्न शिवालयों की ओर रवाना हुए. जगह-जगह 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

श्रावणी मेला और कांवर यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. सभी प्रमुख घाटों पर स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई. इसके अलावा पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए विशेष इंतजाम

घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षित स्नान और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. बैरिकेडिंग, लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार उद्घोषणा तथा सुरक्षा कर्मियों की सक्रिय तैनाती के कारण व्यवस्था सुचारु बनी रही. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील भी की.

भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा माहौल

गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास की पूर्व संध्या पर बेगूसराय के गंगा घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. चारों ओर भगवान भोलेनाथ के जयघोष और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने गंगास्नान के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर अपने धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की.

Also Read : इमामगंज में 35 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, पूछताछ के लिए एक युवक हिरासत में



विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन