Begusarai News : सड़क हादसे में मजदूर की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : सड़क हादसे में मजदूर की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

बखरी अनुमंडल चौक सकरापुरा के दून हेरिटेज स्थित सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बखरी. बखरी अनुमंडल चौक सकरापुरा के दून हेरिटेज स्थित सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय राम बदन दास के रूप में हुई है. वे बखरी नगर परिषद क्षेत्र के जयलख अभिमान निवासी थे और टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे. साइकिल से बखरी बाजार की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक छह चक्का ट्रक ने ठोकर मार दी. दुर्घटना के दौरान राम बदन दास साइकिल सहित नीचे गिर गये और तेज रफ्तार ट्रक के पीछे वाला पहिया उनके सिर पर चल गया. हादसे के कारण मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने भीड़ को तितर-बितर किया और मृतक के शव को अपनी स्कॉर्पियो से थाने पहुंचाया. पुलिस ने ट्रक, उसके ड्राइवर और खलासी को पकड़ लिया है. थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है. ट्रक, चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है. स्थानीय लोग सड़क हादसे में हुई लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन