श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

महिपाटोल पंचायत के आदर्श ग्राम मोहब्बा में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया.

विज्ञापन

डंडारी. महिपाटोल पंचायत के आदर्श ग्राम मोहब्बा में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया. इसको लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस कलश शोभा यात्रा में 251 कुमारी कन्याएं विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ स्थल से पवित्र जल कलश में जल भरकर मोहब्बा गांव का भ्रमण करते हुए कल्याणपुर बाबा ब्रह्म स्थान परिसर से होकर कामेचक एवं हरदिया ग्राम होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गया. इस दौरान जगह- जगह पर ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. साथ ही लोगों द्वारा श्रद्धालुओं को नींबू एवं ठंडे पानी पीलाकर स्वागत किया. कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा लगातार राधे – कृष्णा एवं जय श्रीराम व हर हर महादेव के नारे लगते रहे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वृंदावन धाम से आए सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य मनोहर मिश्र जी महाराज के द्वारा 10 से 16 मई तक श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का कथा वाचन किया जाएगा. श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ लेकर समस्त क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखा गया है। कथावाचक के प्रथम दिन कथावाचक आचार्य मनोहर मिश्र द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला गया. इस यज्ञ में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन